
रायपुर :- केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 02 में बाल वाटिका 3 का शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत 40 विभिन्न सेवा वर्ग के पालकों के बच्चो का केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार प्रवेश प्रदान किया गया । सर्व प्रथम सरस्वती वंदना दीप प्रज्जवल के उपरांत संगीत शिक्षिका के मार्गदर्शन में किया गया है उसके पश्चात पौधा भेट करके स्वागत किया गया , स्वागत भाषण एवम् केंद्रीय विद्यालय संगठन के रूप रेखा और उनके महत्व से अवगत करवाया गया और कक्षा 1 के छात्राओं द्वारा श्रीमती दीपका शर्मा के मार्ग दर्शन में नित्य प्रस्तुत किया गया, जिसे पालकों ने सराहा ।

अंत में प्रभारी प्रधान पाठक जोहर लाल शांडिल्य जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया कार्यक्रम के दूसरे भाग में सुसज्जित बाल वाटिका कक्षा का आराम माननीय उपायुक्त श्री विनोद कुमार जी केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर एवम सहायक आयुक्त श्री चौहान जी केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के हाथो किया गया बच्चो को उपहार सामग्री लेखन पठन हेतु भेट किया गया ।
