स्काउट गाइड राज्य परिषद की बैठक में गरियाबंद से भी सम्मिलित l 

राजिम :- विगत दिनों भारत स्काउट एवं गाइड राज्य परिषद की बैठक मोहदा रिसार्ट बारनवापारा जिला बलौदा बाजार में रखा गया था जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा विधायक रायपुर ग्रामीण एवं राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवालाल चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें राज्य सचिव कैलाश सोनी द्वारा विभिन्न एजेण्डो पर चर्चा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से सभी जिलों में स्काउट गाइड की गतिविधियों के संचालन पर जोर दिया गया स्काउट गाइड की राशि का उपयोग स्काउट गाइड की गतिविधियों पर ही करने के लिए निर्देशित किया गया राज्य में स्काउट गाइड के निर्धारित शुल्क हाई स्कूल हायर सेकेंडरी के लिए ₹50 है जिसमें 5% अंशदान विकासखंड 15% जिला एवं 40% राज्य में अनिवार्य रूप से जमा करने के लिए बैठक निर्देश दिया गया राज्य की उपलब्धि पर चर्चा किया गया और राष्ट्रीय जंबूरी एवं एडवेंचर्स शिविर आदि में बच्चों के सहभागिता पर भी चर्चा किया गया सभी जिलों में तृतीय सोपान निपुण एवं बेसिक प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए जिला के कार्ययोजना में शामिल करने के लिए निर्देशित दिया गया और सभी जिलो से अधिक से अधिक राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा में सम्मिलित कराने के लिए स्काउट गाइड के लिए स्काउटरों के माध्यम से तैयार करने के लिए कहा गया इसके लिए प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोजिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा निर्देशित करने के लिए कहा गया 5 सितंबर को सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक रक्तदाता को प्रेरित कर रक्तदान करवाने एवं वृक्षारोपण कराने के लिए भी निर्देश दिया गया इस बैठक में जिला गरियाबंद से जिला मुख्य आयुक्त वैशाखु राम साहू जिला सचिव रोमनलाल साहू सम्मिलित हुए।