शिव पुराण कथा के छठे दिन, शिव पार्वती विवाह का प्रसंग।

प्रतापपुर :- श्याम मंदिर परिसर में शिव पुराण कथा के छठे दिवस पर दूध से रुद्राभिषेक मे काफी बड़ी संख्या मैं युगल श्रद्धालु शामिल हुए। तत्पश्चात पूर्व दिनों की भांति 3:00 से 7:00 बजे शाम शिवपुराण वाचन श्री दुर्गा दत्त पांडे जी द्वारा किया गया।
आज शिव पुराण कथा में शिव एवं पार्वती विवाह का पूरा वर्णन पांडे जी द्वारा किया गया। स्थानीय बच्चों द्वारा शिव और पार्वती की भूमिका में प्रस्तुति दी गई।सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का मनमोहित कर लिए ऐसा जान पड़ता था कि शिव पार्वती साक्षात बाल स्वरूप धारण कर अवतरित हो गए। उपस्थित माताओं ने उनकी आरती उतार पूजा अर्चना की। महिलाओं द्वारा वाद्य संगीत भजन में काफी झूम झूम के नृत्य प्रस्तुत किए। जिस प्रकार किसी विवाह में बाराती जाते हैं उसी प्रकार का पूरा वातावरण निर्मित हो गया। और दिनों की अपेक्षा दुगने से भी अधिक महिलाएं उपस्थित हुई। कल शिव पुराण कथा का अंतिम दिवस है।