
संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड:- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार सभाकक्ष जनपद पंचायत मगरलोड में समस्त ग्राम पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों का बैठक संपन्न हुआ। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एसबीएम अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कचरा संग्रहण शेठ ट्राईसीकल ,सामुदायिक सोक पिट नाली, किचन गार्डन एवं व्यक्तिगत लीच पीट एवं सामुदायिक शौचालय की जियो ट्रैकिंग के संबंध में निर्देश दिया गया एवं 15 वे वित्त योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 ,2021-22 एवं 2022-23 के कार्य का पी एफ एम एस प्रणाली में जियो टैग टेक्निकल सेक्शन में योजना के 3 वर्षों का जियो टैग करने का निर्देश महा अभियान चलाकर 2 दिन में पुण्य किए जाने हेतु प्रशिक्षण शाह बैठक का आयोजन किया गया
प्रशिक्षण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी एस ध्रुव, एवं जिला समन्वयक रविंद्र वर्मा, दिनेश साहू डीआईओ, दीपक पंचायत निरीक्षक, भावेश नाथ योगी कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, चंद्रकला देवांगन संकाय सदस्य, योगेंद्र यादव संकुल समन्वयक, समस्त एस. वि.वि. अधिकारी एवं करारोपण अधिकारी मौजूद रहे
