छत्तीसगढ़िया जोन स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन।

चारामा :- ग्राम पंचायत जेपरा छत्तीसगढ़िया जोन स्तरीय प्रतियोगिता का समापन निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र यादव सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन एवं समस्त अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पूजा अर्चना कर एवं अतिथियों के आगमन पर स्वागत गीत गायन हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत नेताम सरपंच ग्राम पंचायत जेपरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरुचि चित्रकांत सिन्हा जनपद सदस्य चारामा, उषा वट्टी कृषि उपजाऊ मंडी अध्यक्ष चारामा, लीलादास दुबे अध्यक्ष जनभागीदारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जेपरा, महेंद्र नायक अध्यक्ष जनभागीदारी शासकीय महाविद्यालय चारामा,सज्जाद खान प्राचार्य स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जेपरा देव कुमार ध्रुव वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंच में उपस्थित हुए जिसके पश्चात सभी अतिथि गणों का पुष्पगुच्छ ठीक लगा कर स्वागत किया गया एवं आदिवासी गीत पर सांस्कृतिक नृत्य किया गया एवं स्वागत की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उद्बोधन के लिए लीला दास दुबे अध्यक्ष जनभागीदारी ने अपने
कार्यक्रम एवं निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण में सम्मिलित हुई विधायक सावित्री मनोज मंडावी उद्बोधन में कुछ निम्न मांगों को रखा मुख्य मांग 13 पंचायत एवं 3 गांव मिलकर 22 वर्षों से शासकीय महाविद्यालय मांग कर रहे हैं इसका अवगत कराया गया एवं स्वर्गीय मनोज सिंह मंडावी, विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष थे तब उन्होंने ग्राम पंचायत जेपरा को उप तहसील का दर्जा देने का घोषणा किया गया था जो अपूर्ण है उसी विधायक को अवगत कराया गया एवं दोनों मांग पत्र भागवत नेताम सरपंच के द्वारा सौंपा गया उसके पश्चात उद्बोधन की कड़ी को अंतिम उद्बोधन के लिए आए मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने कहा सभी प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यार्थियों को खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी है एवं मुख्यमंत्री का महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में बताया एवं विधायक ने डेढ़ लाख का साइकिल परिसर बनाने की घोषणा की साथ स्वर्गीय मनोज मंडावी के द्वारा उप तहसील का घोषणा किया गया था उसके संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करके मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया साथ महाविद्यालय समय आने पर क्षेत्र में मांग को पूरा किया जाएगा एवं छात्रावास की मरम्मत के लिए सीईओ से चर्चा करके मरम्मत कार्य के लिए आश्वासन दिया गया साथ ही खेल सामग्री देने बात की गई उसके पश्चात कार्यक्रम का मंच संचालन चिंताराम गंगबेर द्वारा हुआ एवं कार्यक्रम समापन हुआ कार्यक्रम समापन को सफल बनाने में जोन प्रभारी दिलदार मरकाम, सहायक चिंताराम गंगबेर, व्याख्याता स्वदेश शुक्ला, रितु ठाकुर ससीताराम, व्यायाम शिक्षक नीरज वट्टी, राहुल ठाकुर, धीरज सोनी आदि शिक्षक गणों का एवं पंचायत सचिवों का एवं राजीव युवा मितान क्लब जेपरा के अध्यक्ष देवेंद्र साबे, सचिव देवेश कुमार निर्मलकर एवं पंकज सिन्हा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।