प्रतापपुर :- मां महामाया शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने प्रतापपुर विकासखंड ग्राम पंचायत करसी में जन चौपाल लगाकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों और आम लोगों के लिए चलाए जा रहे जनहित कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार पूर्वक चर्चा किया इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए, कहां कि हमारी भूपेश बघेल की सरकार किसानों के लिए अनेकों योजनाएं चला रही हैं पूरे देश में हमारा छत्तीसगढ़ ही राज्य ऐसा है जहां के किसान खुशहाल है उन्होंने गन्ना के संबंधित भुगतान बोनस ब व अन्य समस्याओं का समाधान किया साथ ही जन चौपाल में उपस्थित गन्ना विकास अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, गन्ना किसानों से लगातार संपर्क में रहकर और विकसित रूप से गन्ना खेती करने का आहवान किया इस दौरान आकाशदीप पात्रे प्रमोद चौहान प्रिंस गुप्ता करसी सरपंच कटुधन पैकरा सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।
