पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों को वितरण किया पौधा l 

महासमुंद :- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने नागरिकों को पौधा वितरण किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित कांग्रेसियों ने नेहरू चौक में नागरिकों को पौधा वितरण किया। इस दौरान नपाध्यक्ष ने एक पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है प्राकृतिक परिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य और स्वच्छ होने से ही मानव की स्थिति की सुरक्षा संभव है एक बेहतर कल के लिए आज प्रकृति की का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि न केवल वर्तमान पीढ़ी को बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ पर्यावरण की महत्व है। उन्होंने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य वनस्पतियों और जीवों जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ही पौधा वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर आरिश अनवर सहित समर्थक मौजूद रहे।