
पखांजुर :- सड़क बना खेत आम लोगो को चलने में काफी परेशानी कापसी छोटे कापसी पंचायत का मामला आप को बता दु की कापसी के छोटे कापसी पंचायत का जहां पीछले 15 सालो से एक ही परिवार सदस्य पंचायत पर कब्जा बनाकर रखा है, पीछले 15 वर्षो से एक ही परिवार से सरपंच बनते आ रहा है, कभी पत्नी तो कभी पति परन्तु विकास की बात की जाए तो पंचायत द्वारा किसी प्रकार का विकास नही

हुआ है, और नही किये जा रहा है कापसी के छोटे कापसी पंचायत में सड़क का हाल बेहाल हो चुका है, सड़क खेत में तब्दील हो चुका है, कीचड़ के चलते आम लोगो को काफी परेशानी हो रहे है, बच्चो को स्कूल जाने आने में भारी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है कोई भी वाहन लेकर उस सड़क से गुजरता है तो अगले वालो पर कीचड़ लग जाता है और आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बना हुआ रहता है, लगातार ग्रामीण 15 सालो से सड़क की मांग करते आ रहे है पर जिमेदारो सरपंच ने आधा अधूरा सड़क को बनाकर छोड़ दिया।बार-बार कहने पर भी आज कल कर बातों को दरकिनार कर रहे है। अब ग्रामीण बारिश को देखते हुए लगातार सड़क की मांग कर रहे है, पर सरपंच का कोई ध्यान नही है।अब देखना होगा आखिरकार कब तक समस्याओं का समाधान हो पता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस बारिश के समय सड़क को सुधारा नही जायगा तो हम लोग उच्च अधिकारी से शिकायत करेंगे। एक सड़क को बनवाने के लिए यदि 2 साल लग जायेगा तो अंदुरिणी क्षेत्र के सड़क का हाल क्या होगा ये सोचने वाली बात है। जबकि पखांजुर मुख्यालय से छोटे कापसी की दूरी मात्र 11 किलोमीटर है इस पर जिम्मेदार अधिकारी को ध्यान देना चाहिए और सड़क का मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द करवाना चाहिए। इस संबंध में जब सरपंच से बात करनी चाही सरपंच फोन रिसीव नही किया।
