छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष बने चन्द्रशेखर तिवारी
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के विगत दिनों पूर्व प्रान्तध्यक्ष के कार्यकाल समाप्त होने पश्चात तथा पदोन्नति/राजपत्रित होने से संघ की सदस्यता समाप्त होने के बाद भी पिछले 1 वर्ष चुनाव नहीं कराए जाने के कारण 21 फरवरी 2021 को संघ के आमसभा सम्मेलन आयोजित कर संघ के प्रान्ताध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ । जिसमें संघ के जिलों के अध्यक्ष , ब्लाक एवं तहसील अध्यक्ष, आजीवन क्रियाशील सदस्य उपस्थित हुए । संघ संविधान अनुसार समस्त सदस्यों से विचार विमर्श कर संघ के सुचारिता से संचालन के लिए प्रांतीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा संघ के पूर्व महामंत्री वरिष्ठ साथी चंद्रशेखर तिवारी को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पं, क्र, 6424 का प्रान्तध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया । आमसभा सम्मेलन पश्चात आवश्यक प्रक्रिया कर समस्त दस्तावेज पंजीयक फर्म्स एवं सोसायटी को प्रस्तुत किया गया जिसे परीक्षण पश्चात पंजीयक ने संघ संविधान अनुसार सही पाया और अपनी मुहर लगा प्रमाण पत्र जारी कर दिया । पश्चात गवर्नमेंट स्कूल रायपुर में 14 मार्च 2021 को संघ के समस्त जिला शाखा अध्यक्ष ,ब्लाक तहसील अध्यक्ष क्रियाशील सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कर्मचारियों के साथ सभा आयोजित किया गया। सभा समाप्ति पश्चात प्रान्ताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी द्वारा गवर्नमेंट से रैली के साथ कर्मचारी भवन रायपुर में कार्यभार ग्रहण किया गया । साथ मे प्रमुख रूप से संघ के जिलाशाखा अध्यक्ष पी आर कौशिक बिलासपुर, सुरेश द्विवेदी, कोरबा लिकेश वर्मा दुर्ग, एम आर खान,हुकुम सिन्हा, बसंत द्विवेदी, ललित साहू, तेजेश शर्मा, गरियाबंद , उत्तम सोलंकी मुंगेली , रतिदास महंत , रायगढ़, राजेश सोनकर बेमेतरा, नीतिश मंशाना बालोद, भूपेंद्र देव , रेखराज शर्मा महासमुंद , पदमेश शर्मा ,मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, प्रवीण तिवारी फारुख कादरी ,डी एस एन राव,के एस शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित होकर चंद्रशेखर तिवारी के प्रान्ताध्यक्ष निर्वाचित होने पर संघ के सभी साथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है ।
