52 परियों के फड़ पर पुलिस का छापा,17 जुआरी गिरफ्त में।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की पुलिस ने खोंगापानी में संचालित हो रहे जुए के फड़ पर छापामार कार्यवाही करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी. सिद्धार्थ तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया के द्वारा जिले मे अवैध कार्यो जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिकी पर अंकुश
लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में दिनांक 25.07.2023 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 56 दफाई खोंगापानी में अवैध रूप से जुआ का फड़ संचालित हो रहा है इस सूचना पर एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुरें के नेतृत्व में थाना प्रभारी एम.एल. शुक्का के द्वारा टीम बना कर जुआ के फड़ पर छापामार कार्यवाही किया गया,जिसमें कुल 17 जुआरी क्रमशः असरफ उर्फ टीपू, दीपक उर्फ सोनू, पिन्कू सिंह,अल्ताफ, सलाउद्दीन उर्फ गुज्जर,सागर जायसवाल,गयासुद्दीन, सोहित, प्रदीप कुमार,राजेन्द्र राय, अब्दुल रहीस,मिठाईलाल,राजेश, संजय, संदीप,अभिषेक दुबे एवं निकहत परवीन उर्फ निक्की सभी निवासी खोंगापानी राजनगर को
रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा ,जाकर उनके फड़ एवं पास से 70200/- रूपये एवं 12 नग मोबाईल तथा घटना स्थल से 02 मोटर सायकल,03 स्कूटी कुल रकम 490200/-रूपये 52 पत्ती ताश सहित जप्त किया जाकर आरोपीगण को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया तथा विधिवत कार्यवाही की गई है।जुआरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की जाकर न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि अवैध कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एम. एल. शुक्ला, सउनि कमलेश पाण्डेय, प्र0आर0 संतोष सिंह, प्र0आर0 अशोक मलिक, प्र0आर0 अजय पोया, प्र0आर0 मुनेश्वर भगत, प्र०आर० रवि शर्मा,आर0 दीप तिवारी, आनंद कुर्रे, भुपेन्द्र यादव, साधारण सिंह, आजूराम मोर्चे, विनीत सिंह,राकेश शर्मा, राजेश सेन, सोनल पाण्डेय, प्रकाश सिंह, सैनिक सुरेश रजक, उमाशंकर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।