
करनाल-बिंदर शर्मा इंद्री
करनाल :- जिला पुलिस करनाल की सीआईए वन की टीम द्वारा एक आरोपी को एक अवैध देशी कट्टा सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 18 जुलाई को रात के समय मुख्य सिपाही गोपाल सीआईए वन की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी प्रिंस उर्फ गोलू पुत्र सूरजभान वासी बुटान खेडी जिला करनाल को अवैध हथियार रखने की विश्वसनीय सूचना पर लाडवा रोड इन्द्री से गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, 315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना इन्द्री में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने उपरोक्त पिस्तौल को आपसी रंजिश के चलते अपने एक साथी से ली थी। आरोपी को आज पेश अदालत करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। दौराने रिमाण्ड आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और जिस आरोपी से अवैध हथियार लिया गया था, उस आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
