मगरलोड :- ग्राम राजपुर में हरेली पर्व पर समस्त ग्रामवासी एवं युवा संगठन समिति के तत्वाधान में राज्यस्तरीय एक दिवसीय डेनाइट कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न कराई। यहां आयोजन युवा संगठन समिति के तत्वधान में नौवा वर्ष था। कबड्डी प्रतियोगिता में धमतरी के अलावा रायपुर, गरियाबंद ,महासमुंद ,कांकेर व दुर्ग जिले के 36 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला देवरी बालोद और भोथा (बोरसी) टीम के बीच खेला गया। जिसमें देवरी बालोद की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करती हुई। विपक्षी टीम को 11 अंक से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता में देवरी बालोद टीम प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर भोथा ( बोरसी) और तीसरे स्थान पर रवेली (पांडुका ) की टीम रही। पुरस्कार एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रीत बाई कंवर सरपंच ग्राम पंचायत राजपुर रही। अध्यक्षता बिरझू कंवर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति राजपुर ने की । विशिष्ट अतिथि विजय यदु अध्यक्ष भाजपा मंडल मगरलोड, लोमश सिन्हा सरपंच पहंदा, शिव सेन, फग्गूराम यादव उपसरपंच प्रतिनिधि, पंच संतोष पटेल, ग्रामीण कोषाध्यक्ष जयराम सिन्हा, परदेसी निषाद,कार्तिक यादव,जीवराखन निषाद रहे। अतिथियों ने प्रथम विजेता टीम देवरी बालोद को नगद राशि दस हजार रूपए ट्रॉफी मैडल पहनाकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान के विजेता टीम भोथा को नगद राशि सात हजार रूपए और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले टीम रवेली को नगद तीन हजार रुपए, ट्राफी एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। पूरे प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर का अवार्ड शुभम निर्मलकर देवरी बालोद को पांच सौ रूपये और चांदी का सिक्का दिया गया। बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड गोविंद ठाकुर देवरी बालोद को पांच सौ रुपए और चांदी का सिक्का से नवाजा गया। प्रतियोगिता में वरूण कुमार भोथा को अलाराउंडर के रूप मे चुना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित साहू, प्रवीण सिन्हा, पवन निषाद,रोहित पटेल,योगेश्वर निषाद, वरूण निषाद, हेमंत यादव,अखिलेश मंडावी,रामकिशुन कंवर, होरीलाल निषाद,पवन गिर गोस्वामी,उमेश सिन्हा, यादराम साहू,पूरनलाल चतुर्वेदी ,अशोक साहू,अर्जुन भारती,तनुज सिन्हा,थानू निषाद ,बाली निषाद,,दाऊलाल निषाद,गुलाबचंद सिन्हा, ओंकार दीवान,जितेन्द्र कंवर,चेतन कंवर ,चोवा दुबे , रमेश सिन्हा एवं समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा। मंच संचालन नेहरू सिन्हा ने किया।
