लिपिक संघ ने सौपा ज्ञापन,लंबित वेतन विसंगति मांग करे पूरा l

दंतेवाड़ा :- दंतेवाड़ा जिले के सभी लिपिको के द्वारा छ. ग., प्र. शास. कर्म. संघ के तत्वाधान पर शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय मे अपने लंबित वेतन में सुधार विसंगति, मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवम मुख्य सचिव छःग., शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें 17 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लिपिकों की लंबित वेतन विसंगति मांग को पूरा करने का आश्वासन लिपिक महाअधिवेशन बिलासपुर में घोषणा किया गया था परंतु आज पर्यंत तक मांग पूरी नहीं होने के कारण समस्त लिपिकों के द्वारा अपने लंबित वेतन में सुधार हेतु आदेश जारी करने के लिये ज्ञापन सौंपा गया।प्रदेश लिपिक अध्यक्ष देवेंद्र चापड़ी ने बताया कि हमारी मांगे अगर पूरी नही होने पर आगामी 19 जुलाई को विधानसभा के समक्ष जेल भरो आंदोलन के माध्यम से प्रदेश के लिपिक अपनी मांगों के प्रति शासन का ध्यान पुनः आकृष्ट करेंगे।इस प्रदर्शन के दौरान छत्तीसगढ प्रदेश लिपिक शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री एम.एल. सिंह, एवं प्रदेश महामंत्री दुबे शंकर ठाकुर प्रांतीय सचिव बलराम उसेंडी प्रांतीय महिला प्रकोष्ट सचिव  अनुराधा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चापड़ी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष  जोयती सोनी सचिव संत राम पोड़ेति एवम मारकंडे समेत समस्त लिपिक कर्मी उपस्थित रहे।