तखतपुर :- समीपस्थ ग्राम अमोरा में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए युवा कार्यशाला का आयोजन शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय अमोरा में आज गायत्री परिवार तखतपुर एवं अमोरा के संयुक्त प्रयास से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती गायत्री एवं गुरु पूजन से विद्यालय के प्राचार्य ग्राम के सरपंच जनपद सदस्य एवं गायत्री परिवार के परिजनों विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। डॉ राहुल डडसेना एमबीबीएस द्वारा बच्चों को सभी प्रकार के गुटखा तंबाकू से होने वाले। हानी की जानकारी दिया गया तथा जो घर के बड़े बूढ़े शराब आदि पीते हैं उनसे होने वाले नुकसान की जानकारी प्रदाय की गई, तथा सभी प्रकार के व्यसन से नशे से दूर रहने का परामर्श दिया गया।

बालिकाओं को एवं विद्यार्थियों को रीना ठाकुर नारायण प्रसाद पाली द्वारा संस्कार से संबंधित जानकारी गायत्री परिवार के परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को लगभग 500 से ऊपर विद्यार्थियों को निशुल्क व्यक्ति परिवार निर्माण और संस्कार से संबंधित ध्यान प्रज्ञा योग व्यायाम पर्यावरण सुधार गायत्री महामंत्र लेखन गायत्री चालीसा का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर रुद्राक्ष नीम गिलोय एलोवेरा तुलसी का रोपण किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के व्यास नारायण सुरेश डडसेना दिनेश कुमार साहू सुनील मानिकपुरी ग्राम के सरपंच दान सिंह एवं क्षेत्रीय सम्मानित जनपद सदस्य गणमान्य जन एवं प्राचार्य, पांडे सर प्रधान पाठक तथा शिक्षक गण का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी गायत्री परिवार तखतपुर के नारायण प्रसाद पाली द्वारा दी गई।
