देवभोग :- चुनावी मिशन में कांग्रेस अब पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है। मतदाताओं को रिझाने कई अभियान शुरू किए जा रहे हैं। इन्हीं में एक अभियान को नाम दिया गया है “भूपेश है तो भरोसा है”। इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बिंद्रानवागढ़ के प्रत्येक घरों तक डोर टू डोर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे। इसे लेकर धमतरी में युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रशिक्षण ली।यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे ने बताया कि इसी महीने युवा कांग्रेस के द्वारा सभी 90 विधान सभाओं में अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमे बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी “भूपेश हैं तो भरोसा हैं” कैंपेन चलाया जाना हैं। सभी लोगों के घरों पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में पॉम्पलेट बांटे जाएंगे, साथ ही हितग्राही पंजीकरण फॉर्म पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन जनता की जानकारी भी ली जाएगी।अगर लोगों को सरकारी योजनाओं को लेकर किसी तरह की समस्या आ रही है उसे भी दूर करने उनकी जानकारी शासन को दी जाएगी। इसके लिए युवा कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन कॉल नंबर भी जारी किया है नंबर 90900-29090 इस पर मिस कॉल कर छत्तीसगढ़ की जनता अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों तक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाएंगे।
यूथ कांग्रेस अपने वॉलेंटियर्स को इसके लिए ट्रेनिंग दे रही है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 11 लोक सभा में बांटा गया है और इन 11 लोक सभाओं में ये अभियान चलेगा। अभियान को जुलाई के दूसरे सप्ताह में जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम लॉन्च करेंगे। 14 जुलाई को अंतिम ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसके बाद ये अभियान प्रदेश के गांव और शहरों में शुरू हो जाएगा।
प्रदेश के सभी संभाग में यूथ के बीच जाएंगे मुख्यमंत्री, करेंगे संवाद
डोंगरे ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब प्रदेश के युवा वोटर्स के बीच जाएंगे। हर संभाग में खास कार्यक्रम होंगे। यहां स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं से सीधे भूपेश बघेल संवाद करेंगे।

युवाओं पर फोकस रखते हुए प्रदेश में ये अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है जब कोई सीएम युवाओं के बीच जाएंगे। इस अभियान को लेकर एक ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा- नवा छत्तीसगढ़ की बात युवाओं के साथ, मेरे युवा साथियों! आप सब नवा छत्तीसगढ़ में आए इस सकारात्मक बदलाव की यात्रा के नायक हैं। भेंट-मुलाकात की तरह ही अब अपने युवा साथियों के साथ मैं संवाद करने प्रत्येक संभाग में आ रहा हूं। आप सबसे आपके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात होगी। सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहेगा। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे के नेतृत्व में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से किसान कांग्रेस के विधानसभा . अध्यक्ष आशीष पांडे, जिला सचिव पुस्तम बघ( निशु), सोसल मीडिया पुनीत नेताम,एनएसयूआई जिला सचिव केशव सिन्हा,ओंकार पात्र,देवेंद्र बीसी,चतुर्भुज सोना,नवीन सेन, रूकचन नागेश, परमें यादव ,डारेन बघेल,उमेश प्रधान,सुरेश बघेल,बालकृष्ण दुर्गा,जिनेन्द्र कश्यप,गुनेश्वर प्रधान,दीपक तिवारी,मोहम्मद तोहिम,भूपेश बघेल,अशोक नागेश,इनेश सोनवानी,मोटासिंग बघेल,ऋतिक राजपूत,अनिल बेसरा ,प्रमोद बेसरा,पुष्पेंद्र साहू,जयप्रकाश तिवारी,दुर्गेश मरकाम,खिरेंद्र दुर्गा, जगदीश नागेश,भोजलाल मांझी आदि सभी शामिल हुए।
