लखन लाल श्रीवास्तव जिला समन्वय प्रमुख नियुक्त।

सुरेन्द्र मिनोचा 
मनेन्द्रगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी उद्वेश्वरी पैकरा की सहमति से एवं जिला समन्वय समिति द्वारा लिये गये निर्णयानुसार पंचायती राज में जनपद सदस्यों, जनपद अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के मध्य समन्वय एवं मार्गदर्शन हेतु लखन लाल श्रीवास्तव मनेन्द्रगढ़ को जिला समन्वय प्रमुख नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति पर भाजपा नेता रामचरित द्विवेदी, पीताम्बर गुप्ता, परमानन्द यादव, चमन राजवाडे, रामनाथ तिवारी, मंगल सिंह,दृगपाल सिंह,भगवान सिंह,दखल सिंह, फूल कुंवर,राजेश महाराज,उजित नारायण, संजय यादव, संजय राय, वेडो मल बालानी, अशोक सिंह, दुर्गा शंकर मिश्रा, राम सुमिरन, दान बहादुर,राजेश्वर सिंह,पी मनी, रविशंकर,विनोद गुप्ता,पुन्नी लाल, समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लखन लाल श्रीवास्तव को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।इस नियुक्ति पर भाजपा संगठन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये भाजपा नेता लखन लाल श्रीवास्तव ने कहां कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरा करने में वे सदैव संकल्पित रहेंगे। आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं।