समिति व किटनाशक दुकानों का निरीक्षण l   

मुड़ागांव(कोरासी):- जिले के सहायक संचालक कृषि रमेश निषाद, एन के भोई वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी छुरा द्वारा संयुक्त रूप से सेवा सहकारी साख समिति कनसिंघी , लक्ष्मी कृषि सेवा केंद्र कनसिंघी ,एवम कृष्णा कृषि केन्द्र रसेला का औचक का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के समय सभी मेसर्स को दवाई स्कंध का अभिलेख संधारित कर प्रत्येक माह कार्यालय में नियमित भंडारण एवम विक्रय प्रतिवेदन से जमा करने के लिए निर्देशित किया। भौतिक सत्यापन के समय उक्त दोनों प्रतिष्ठानो में  एक्सपायरी रासायनिक पौधसंरक्षण दवा का विक्रय करते पाया गया है।  निषाद सर द्वारा पौध संरक्षण अधिनियम 1968 के तहत दवा विक्रय पर प्रतिबंद लगाते हुए उक्त दोनो मेसर्स को नोटिश दिया गया है। समिति से रासायनिक उर्वरकों का वितरण पास मशीन व स्कन्ध पंजी से मिलान किया गया है । सभी  किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर में केस मेमो के साथ सामग्री विक्रय करने को कहा गया है। सभी को प्रतिष्ठानों के सामने बीज दवा, व खाद का ब्लैक बोर्ड में मूल्य सूची प्रदर्शन करने को कहा गया है।