
राजिम :- सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर छ. ग. द्वारा आयोजित प्रांतीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा का आयोजन 6 मई 2023 को आयोजित किया गया जिसमें प्रदेशभर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर से कक्षा तृतीय से एकादश तक प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहन ने भाग लेते है, परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम के चार भैया बहनों ने अपना स्थान बनाने में सफल रहे, जिसमे भैया ओजस कुमार कक्षा चतुर्थ 87% तृतीय स्थान, भैया उत्पल सोनी कक्षा चतुर्थ 87% तृतीय स्थान, बहन दीक्षा साहू कक्षा पंचम 90% द्वितीय स्थान, और भैया मिनेश कुमार साहू कक्षा सप्तम 92% द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा में स्थान प्राप्त भैया बहनों को उत्साहवर्धन के लिए प्रथम ₹ 3000/ चांदी का मेडल द्वितीय स्थान प्राप्त भैया बहन को ₹2500/ चांदी का मेडल और तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहनों को ₹2000/ चांदी का मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाता है। यह परीक्षा प्रतिवर्ष सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर छ. ग., द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें भाई बहनों की प्रतिभा को निखारने के लिए और उनको आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाता है। भैया बहनों के सफलता पर विद्यालय संचालन समिति के राघोबा महाडिक-अध्यक्ष, अजय साहू-सचिव, रामकुमार गोस्वामी- कोषाध्यक्ष, अशोक श्रीवास्तव- उपाध्यक्ष, छाया शर्मा-सह सचिव, शिवकुमार सिंह ठाकुर, सुरेंद्र साहू, जीवन साहू, कालूराम ध्रुव, विद्यालय के प्राचार्य-गोविंद राम चौधरी, प्रधानाचार्य-नामदास लहरे, हेमन्त महाडिक, रोशन शुक्ला, रविरंजन तारक, देवव्रत साहू, भारती जाधव, एवं समस्त विद्यालय परिवार ने भैया बहनों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित किए।
