
राजिम :- ग्राम सेम्हरतरा के शासकीय प्राथमिक शाला में 15 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार व 2 बच्चों का जन्मदिन संस्कार मां सरस्वती गणेश जी का पूजन अर्चन के साथ संपन्न हुआ।मुख्य वक्ता के रूप में चंद्रलेखा गुप्ता ने कहा कि अपनी दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता, सुव्यवस्था, बड़ो का सम्मान, माता पिता का आशीर्वाद लेना इन सभी सद्गुणों को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए साथ ही ऊषापान, व भोजन संबंधी ज्ञानवर्धक जानकारी दिया गया। वहां उपस्थित

सेवानिवृत प्रधान पाठक नम्मू राम साहू सहित सभी शिक्षको ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ साथ विद्या का होना भी जरूरी है ताकि बच्चें अपने माता पिता व गुरुजनों का नाम रोशन कर सके। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र में 2 गर्भवती माता देवकी साहू व भगवती साहू का पुंसवन संस्कार एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न कराया गया। अपनी आने वाली संतान को श्रेष्ठ प्रखर तेजस्वी बुद्धिमान बनाना हो तो उसकी शिक्षा-दीक्षा गर्भ से ही प्रारंभ कर देनी चाहिए तथा इस समय गर्भवती माता को अपना खानपान, आचार-व्यवहार रहन – सहन को व्यवस्थित कर आने वाली संतान को भगवान का अंश मानकर उसके निर्माण में लग जाना चाहिए। क्योंकि इसी गर्भ में भगवान राम-कृष्ण गौतम गांधी जैसी श्रेष्ठ संतानों का जन्म हुआ था। महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक मीनाक्षी नेताम मैडम ने आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा भरे स्वर में गर्भवती माताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में इस प्रकार का कार्यक्रम होना चाहिए। हम अपने विचार को बदलेंगे तभी युग बदलेगा। गर्भवती माताओं को गायत्री शक्तिपीठ राजिम की तरफ से गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका, आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी साहित्य व बलिवैश्व स्टीकर दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मां भगवती महिला मंडल की बहन चंद्रलेखा गुप्ता मुख्य प्रबंध ट्रस्टी, गीतांजलि साहू पूर्व ट्रस्टी, सीता साहू ब्लाक समन्वयक, दीपा साहू ट्रस्टी, शेखर यादव परिव्रजक, विद्यालय के प्रधान पाठक संजय कुमार बाघे, शिक्षिका आशा गोस्वामी, उपासना यदु, सेवानिवृत शिक्षक नम्मू राम साहू, जनपद सदस्य नीरा साहू, हीरा साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोध बाई साहू, सहायिका भूखीन साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
