मकान क्षतिपूर्ति राशि के इंतजार में रतिराम सिन्हा भीख मांगकर जीवन चलाने मजबूर l 

मुड़ागांव(कोरासी):- जनपद पंचायत छुरा के ग्राम पंचायत रानीपरतेवा निवासी रतिराम सिन्हा 80 वर्षीय और उनकी पत्नी डेरीहिन(60) वर्षीय 3 वर्षों से टूटे फूटे मकान मे रह कर जीवनयापन कर रहे है रतिराम के मकान पूरी तरह टूट जाने से घर से बेघर हो गए दोनों  दंपत्ति अपना जीवन विश्वकर्मा समाज भवन में 3 वर्षों से काट रहे हैं लेकिन आज तक उन्हें अपनी खुद की घर नसीब नहीं हुआ हालात काफी खराब अभी भी रतिराम भीख मांग मांग कर अपना जीवन चला रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन की नजर ऐसे बुजुर्गों वृद्धजनों पर नहीं पड़ रही राज्य सरकार वृद्धजनों बुजुर्गों के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित की है फिर भी इन बुजुर्गों तक योजनाएं नहीं पहुंच पा रही ऐसे बुजुर्गों को पंचायत प्रतिनिधि भी ध्यान नही देते है जिसको शासन प्रशासन की मदद दिलाये जा सके शासन द्वारा मकान  क्षतिग्रस्त होने पर 95100 प्रति आवास अनुदान राशि शासन द्वारा दिया जाता है किंतु इस राशि की मदद रतिराम सिन्हा को आज तक नसीब नहीं हुआ इस गंभीर समस्या को लेकर  जिले के इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य समाजसेवी मनोज पटेल ने शासन प्रशासन तक इन दोनों परिवार दुख दर्द जानकारी देकर मदद तत्काल करने अपील किया।