
दुर्ग:- शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा(ख) दुर्ग में नव प्रवेशी बच्चों के लिये शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में व कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पा यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता के रूप में गोविंद साव विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग, विशेष अतिथि के रूप में लक्ष्मी साहू सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, संगीता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा, हेमंत देशमुख अध्यक्ष शाला

विकास समिति अंजोरा, माखन साहू सांसद प्रतिनिधि, सदस्यगण शाला विकास समिति अंजोरा राम सहाय देशमुख, सुरेश निर्मलकर, सुखनंदन यादव, संकुल समन्वय चन्द्रहास देवांगन व संजय चन्द्राकर उपस्थित हुए । सर्वप्रथम सभी ने माता सरस्वती की प्रतिमा का पूजा अर्चना किया व्याख्याता सरस्वती श्रीवास्तव मंत्र व हुशी व साथी ने सरस्वती वंदना, खुशी व साथी राजगीत व सोनम व साथी ने स्वागत गीत, उर्वशी व साथी, वीणा व साथी द्वारा मनमोहक नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सरस्वती श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रस्तुत किया । इस अवसर पर शाला के प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी ने स्वागत उदबोधन प्रस्तुत करते हुए नव प्रवेशी बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामना दिया वही उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन कर कार्यक्रम सफल बनाने के लिये धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सरपंच संगीता साहू ने अपने उदबोधन में सभी बच्चों को शुभकामना दिया वही कार्यक्रम के लिए शाला परिवार को बधाई दिया ।

विशेष अतिथि लक्ष्मी साहू ने अपने उदबोधन में सभी बच्चों को एक लक्ष्य निर्धारित कर पढाई करने के लिये प्रेरित किया जिससे हमें अपनी मंजिल मिलती है।
मुख्य अतिथि पुष्पा यादव ने कार्यक्रम के आयोजन के लिये शाला परिवार को बधाई दिया वही हर नये परिवेश में चलने के लिये तैयार रहने की बात कहीं साथ ही हमेशा सहयोग करने की बात की। कार्यक्रम के अध्यक्ष गोविंद साव ने अपने उदबोधन में शिक्षा के महत्व बताते हुए शासन द्वारा प्रदान की जा रही योजना के विषय में जानकारी दिया और सभी को उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामना दिया । इस अवसर पर नवमी के सभी विद्यार्थियों को पुस्तक प्रभारी व्याख्याता उमा राठौड़ के नेतृत्व में पाठ्य पुस्तक व सायकल प्रभारी व्याख्याता खुशबू जैमिनी के नेतृत्व में 30 बालिकाओं को सायकिल वितरित अतिथियों द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण देवांगन “आस” व्याख्याता जीवविज्ञान ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता गण शिवनारायण देवांगन “आस”, ममता देवांगन, खुशबू जैमिनी, काकुली बोस, सरस्वती श्रीवास्तव, अंजुलता त्रिपाठी, उमा राठौड़, मनोज कुमार गुप्ता, शारदा साहू, व्यायाम शिक्षक सुभाषिनी ऐलन, विज्ञान सहायक शिक्षक अभिलाषा साहू, मीना रावटे, आकाश दुबे, कार्यालय सहायक बालेश ठाकुर, कांती वर्मा, फगनी निषाद, स्वाती शर्मा, चमेली साहू, निव्या सिंह, पूजा साहू , पूजा निर्मलकर, मोना रावटे, गीतांजली, चंचल, अनीता व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
