सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- मनेंद्रगढ़ शहर से लगे ग्राम भलौर सहित कई ग्राम पंचायतों में बेखौफ होकर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। भोले भाले ग्रामीण लोगों को मौत का भय दिखाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। लोगों को मौत से बचने के लिये चर्च जाने की सलाह दी जा रही है और पूरे जिले में धर्मांतरण का बड़ा कुचक्र धड़ल्ले से चल रहा है।
हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक आकाश दुआ ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन से प्रेम है कोई मरना नही चाहता और इसी डर का फायदा उठाकर तथाकथित प्रचारक दुनिया नष्ट होगी ,महामारी भय, फसल नष्ट, ऐसे असत्य तरीके से प्रचार करते हुये भोले भाले गाँव के लोगों को फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे है। ये सब षडयंत्रपूर्वक हमारे आदिवासी भाइयों को बरगला कर, डरा कर, मृत्यु का भय दिखाकर चर्च जाने के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं और उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। बार बार चर्च आने की सलाह दे रहे और वहाँ होने वाले उत्सव मे भाग लेने बोल रहे है।साथ ही चर्च मे मिलने वाले रोटी और पेय पदार्थ को ग्रहण करने के लिए प्रेरित कर रहे है।आकाश दुआ ने आगे कहा कि जब हम सबने उन्हें धर दबोचा तो खुद ही अपने इस प्रचार प्रसार व उसके तरीके को अपने जुबानी से उस प्रचारक ने बताया जिसके साथ मे दो नाबालिग लड़के भी थे।

आकाश ने कहा कि हमारा उद्देश्य ये नही है कि हम किसी की धार्मिक आस्था को आहत पहंचाये। हम वनांचल क्षेत्र मे रहते है और वनवासी भाइयो को सबसे ज्यादा टारगेट किया जा रहा है। असत्य एंव भ्रमित प्रचार प्रसार कर समूचे जिले में धर्मांतरण खुलेआम कराया जा रहा है जिसका हम पुरजोर तरीके से विरोध करते है।इसी गंभीर विषय पर हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों के द्वारा एमसीबी जिले के एसपी सिद्धार्थ तिवारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान आकाश दुआ, हिमांशु श्रीवास्तव, रवि सिंह, चंदन सिंह, मनोज केसरवानी और किशन सिंह उपस्थित रहे।
