
विश्रामपुर :- प्रधानमंत्री के रायपुर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे विश्रामपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बस का हुआ एक्सीडेंट 2 की मौत अन्य घायल। रायपुर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में विश्रामपुर मंडल से लगभग 50 भाजपा कार्यकर्ता लीलू गुप्ता के नेतृत्व में बीती रात बस से विश्रामपुर से रायपुर के लिए रवाना हुए बिलासपुर के पास बेलतरा के समीप हुए बस हादसे में थाना जयनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमदेई निवासी सज्जन राम 30 वह रूप देव सिंह 45 की मौके पर मृत्यु हो गई वहीं उक्त दुर्घटना में विश्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता एवं तेलाई कछार उपसरपंच व भाजपा मंडल महामंत्री को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें उपचार हेतु अपोलो बिलासपुर में भर्ती कराया गया है वही अन्य कार्यकर्ताओं को इलाज हेतु सिम्स बिलासपुर में भर्ती किया गया है, जानकारी के अनुसार बस चालक को झपकी आ जाने के कारण उसका बस पर से नियंत्रण हट गया और सामने से आ रही ट्राला से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की शांति हेतु प्रार्थना की व घायलों के उपचार हेतु हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
