
फिंगेश्वर :- विधायक ने कहा कि अवैध रेत खनन के कारण पैरी नदी में लगातार भूमि कटाव हो रहा है, जिसके कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है तथा किसानों को भी रबी एवं खरीफ फसल में भारी नुकसाल उठाना पड़ रहा है। स्व. पं. श्यामाचरण शुक्ल जी ने राजिम क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए पैरी परियोजना के तहत नहरों का जाल बिछाया है, लेकिन रेत माफियाओं द्वारा रेत के अवैध खनन करने के कारण नदी में लगातार भू-क्षरण और भूमि का कटाव होते जा रहा है, जिससे किसानों के भूमि नदी के रेत से पटते जा रहे हैं। अमितेश शुक्ल ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस सरकार एवं हमारे भूपेश भाई की बड़ी बदनामी हो रही है और शासन-प्रशासन को इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है।
