कोमा में माताओं का पुंसवन संस्कार संपन्न।

राजिम :- ग्राम कोमा इकाई, फिंगेश्वर ब्लाक-में 09 गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में चंद्रलेखा गुप्ता ने कहा कि गर्भवती माताओं को गर्भस्थ शिशु का विशेष ध्यान रखना चाहिए ।खानपान और व्यवहार का सीधा प्रभाव बच्चे के ऊपर पड़ता है।ग्राम के सरपंच भुनेश्वरी बंजारे ने कहा कि अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए ताकि हमारे बच्चे भी आज्ञाकारी बने ।

यह कार्यक्रमअखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में परम् पूज्य गुरुदेव एवं परम् वंदनीया माता जी के सुक्ष्म उपस्थिति व संरक्षण में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम कोमा के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षक संतोष कुमार साहू , ट्रस्टी दीपा साहू, पूर्व ट्रस्टी गीताजंली साहू,ब्लाक समन्वयक सीता साहू उपस्थित रहे। यज्ञ संचालन चंद्रलेखा गुप्ता मु प्र ट्रस्टी, शेखर यादव ने किया।गर्भवती माताओ का नाम जिनका आज पुंसवन संस्कार हुआ उनमें जामीनी मोरध्वज तारक, लोलेश्वरी चुम्मन यादव, रेखा टिकेंद्र साहू, पद्मा भीषम यादव,  जया कोमल तारक, यशोदा धनेंद्र बंजारे, एमकुमारी चुम्मन पटेल, मंजुलता राजकुमार नागरची,  देवश्री कुलेश्वर साहू है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यवेक्षक मीनाक्षी नेताम आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता पुष्पा साहू, हेमलता जांगड़े, संगीता नगारची, सहायिका कौशिल्या साहू का विशेष सहयोग रहा।