बरसात आते ही कोबरा ने दी दस्तक, घर मरम्मत के दौरान कोबरा ने दो लोगो को काटा।

घरघोड़ा :- बरसात के महीने की सुरुवात होते ही जहरीले रेंगती हुई मौत बाहर निकल रहे है वही लोगो के द्वारा खेती किसानी के साथ घर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। आज घर मरम्मत के दौरान ग्राम चिर्रामुड़ा में जहरीले साँप कोबरा के काटने से 2 लोगो की मौत हो गई है। बता दे कि तमनार क्षेत्र के ग्राम चिर्रामुड़ा मृतक रविनाथ साहू पिता आत्माराम साहू 35 वर्ष चिर्रामुड़ा निवासी डेविड साहू के घर काम करने गया थ काम करने के बाद वही पास में बैठा था मृतक की भाभी कुंती साहू आकर बताई की घर मे साँप घुस गया है, उसे निकालने के लिए मृतक रविनाथ साहू के साथ रामनरेश सिदार अपने भाभी के घर गए, साँप को निकलने के दौरान जहरीले साँप कोबरा ने मृतक उसके रामनरेश सिदार को काट लिया। रविनाथ को जिसका इलाज के घरघोड़ा हॉस्पिटल लाया गया था ईलाज के दौरान रविनाथ की मौत हो गई। घरघोड़ा पुलिस सूचना रिपोर्ट पर शव पंचनामा कार्यवाही कर विवेचना में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वही दूसरे ब्यक्ति राम नरेश सिदार की मौके पर ही मौत होने की जानकारी मिल रही है। रामनरेश सिदार की मौत पर तमनार थाना ने ने मर्ग कायम पर जाँच में जुट गई है।