गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर में गायत्री परिवार द्वारा निशुल्क साहित्य वितरण।

तखतपुर :- परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा लिखित व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण समाज निर्माण युग निर्माण के साहित्य नशा उन्मूलन साहित्य पर्यावरण सुधार कुरीति उन्मूलन नारी जागरण युवा जागरण समूह साधना ध्यान योग से संबंधित साहित्य सब के उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु तखतपुर में मां महामाया मंदिर परिसर में पूजन अर्चन कर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा मुन्ना श्रीवास के माध्यम से वितरण का शुभारंभ किया गया तथा नगर के विभिन्न वार्डों में आज वितरण किया गया।

यह कार्य प्रत्येक सप्ताह रविवार के दिन गायत्री परिवार के तत्वाधान में निशुल्क साहित्य वितरण किया जावेगा ताकि जन-जन का भविष्य उज्जवल बने और गुरुदेव के विचार घर घर पहुंच सके कार्यक्रम में प्रदीप कौशिक, सरिता देवांगन, रोशनी पाली, उमा साहू, कविता बघेल, नारायण प्रसाद पाली, ब्रज राज महोबिया, गोपाल सिंह, छतरी देवी सिंह ठाकुर, शिवराम गुप्ता, बलदाऊ प्रसाद कौशिक बलदाऊ गुप्त गुप्ता मंगल सिंह ठाकुर जुगल किशोर पांडेय जितेंद्र शुक्ला रामअवतार साहू ईश्वर कुमार भारती ओमप्रकाश देवांगन साहित्य वितरण में सहयोगी रहे,

उक्त जानकारी गायत्री परिवार तखतपुर के नारायण प्रसाद पाली ने दी है