बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले सिरप बरामदगी के मामले में दूसरा सप्लायर करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार l 

करनाल-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- जिला पुलिस करनाल के थाना इन्द्री की टीम द्वारा प्रतिबंधित सिरप क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और कोडीन फॉस्फेट की 130 बोतल बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। कल दिनांक 29 जून 2023 को उप निरीक्षक रामदिया थाना इन्द्री की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी रवि पुत्र रामबीर वासी नयागांव जिला शामली उत्तर प्रदेश को झिंझाना उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में 27 जून को आरोपी रोहित उर्फ सन्नी पुत्र वासुदेव वासी इन्द्री को 130 बोतल क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और कोडीन फॉस्फेट सिरप सहित गिरफ्तार करके थाना इन्द्री में मामला दर्ज किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि था कि आरोपी रवि उत्तर प्रदेश के झिंझाना में मेडिकल स्टोर चलाता है, और आरोपी रोहित इसके मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशीले सिरप खरीदकर लाता था। आरोपी रवि को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।