नशे के कारोबार में अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्यवाही।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस एवं खड़गवां पुलिस ने नशे के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की है।मामले में जहां खड़गवां पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है तो वहीं मनेंद्रगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है।
उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग सरगुजा रेंज,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एमसीबी,अति पुलिस अधीक्षक निमेश कुमार वरैया, एडीओपी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुर्रे, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी. सिंह द्वारा समय-समय पर थाना प्रभारियों को नशे के करोबार करने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर मुखबिर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे के करोबार करने वाले तस्करों पर सूचना एकत्रित की जा रही थी इसी दौरान दिनांक 27.06.2023 को थाना मनेन्द्रगढ़ एवं थाना खडगंवा क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब परिवहन करने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ तथा थाना प्रभारी खडगवां को आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि समीपवर्ती राज्य मध्यप्रदेश के बिजुरी क्षेत्र से दो व्यक्ति एक सफेद रंग की इनोवा कार वाहन क्रमांक-सी. जी. / 10 एफ/4710 में अत्यधिक मात्रा में अंग्रेजी शराब अवैध रूप से लोड कर विजुरी-बिहारपुर मार्ग परिवहन करते हुए अम्बिकापुर की ओर जा रहें हैं।अति. पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया द्वारा तत्काल टीम को अपने साथ लेकर बिहारपुर के जंगल में घेराबन्दी कर अवैध शराब लेकर जा रही इनोवा वाहन को बड़ी मशक्त के साथ पकड़ा गया।जहां एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुये वाहन से कूद कर जंगल की ओर भाग गया  तो वहीं दूसरे व्यक्ति को पकड़ कर काबू में लिया गया।

वाहन की तलाशी ली गई, इनोवा वाहन अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरा हुआ था।जिसमें 34 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पाया गया जिसकी कीमत लगभग 2,30,000/-रू0 है। इनोवा वाहन कीमत लगभग 15 लाख रूपये का होना पाया गया कुल 17 लाख तीस हजार रूपये का माल़ जप्त किया गया।
दूसरी ओर थाना खडगंवा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घोघरा निवासी राजलाल गोंड अंग्रेजी शराब गोवा बिक्री हेतु ग्राम मुगुम में मंगवाता है और वही से बटवारा करता है ।सूचना पर थाना स्टाफ एवं गवाहों सहित घेराबंदी किया गया।ग्राम मुकुम सड़क पारा में संत राम के पाही वाले घर पर दिनांक 28.06.23के रात्रि 04 बजे लगभग दबिश दी गई,जहां बालमुकुन्द व तेरस पाल साथ मिले जो बचरापोंडी क्षेत्र में बिक्री हेतु शराब का बंटवारा करते थे, जिनके कब्जे से 35 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा कीमत लगभग 02 लाख रूपये का जप्त किया गया।आरोपी राकेश कुमार दहिमा के विरुद्ध थाना मनेन्द्रगढ़ में तथा थाना खडगवां में तीन अन्य आरोपी राजलाल गोंड, बालमुकंद सिंह व तेरसपाल के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।उक्त कार्यवाही में जहां मनेन्द्रगढ़ से निरीक्षक अमित कश्यप, सउनि राकेश शर्मा, सउनि दिनेश चौहान,जुनस एक्सा, प्रिंस राय, पुष्कल सिन्हा, शम्भु यादव, सीन कुरेशी, रवि सिंह, प्रदीप, नीरज पडियार,राजकुमार सेन, दीपनारायण तिवारी, दिनेश यादव, संजय भगत, दुर्गा सिंह की सराहनीय भूमिका रही तो वहीं खड़गवां से उप निरीक्षक विजय सिंह, सउनि रविन्द्र कुर्रे, सुखलाल खलखों,इस्तियाक खान, रवि, आजाद, धमेन्द्र, अनिल यादव, जितेन्द्र, विनय, महिला आरक्षक चन्द्रलेखा की सराहनीय भूमिका रही।