दंतेवाड़ा :- दंतेवाडा विधान सभा के कटेकल्याण मंडल में भारी बारिश के बावजूद भाजपाइयों ने घर घर जाकर जनसंपर्क किया। मानसून की पहली दस्तक में ही जिले में लगातार भरी बारिश हो रही है, बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी के विशेष “जनसंपर्क अभियान” पूरे जोश के साथ चलाया जा रहा है। भाजपा के” संपर्क से समर्थन”कार्यक्रम में आज भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर लोगों से समर्थन मांगा। मुड़ामी ने जनसंपर्क के दौरान लोगों के समक्ष मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही राज्य की भूपेश सरकार के झूठ को भी जनता के समक्ष बेनकाब किया। भाजपाइयों द्वारा घर घर जाकर लोगों को बताया गया कि किस तरह से भूपेश सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को रोक रही है। मुड़ामी ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों से मिलकर उन्हें बताया गया कि, राज्य की भूपेश सरकार किस तरह से गरीबों के पक्के मकान, स्वच्छ जल, युवाओं से रोजगार, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, तेंदूपत्ता बोनस, स्वसहायता समूह के दीदियों से रोजगार सभी छीन रही है। जबकि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में चलाई जा रही हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में सभी केंद्रीय योजनाओं की दयनीय स्थिति है।
पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ की भलाई के लिए मुड़ामी ने भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा।जनसंपर्क कार्यक्रम उपरांत मुड़ामी ने सभी कार्यकताओं के साथ कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंच मरीजों का हाल जाना।इस दौरान मरीजों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल, बिस्किट वितरण किए। मुड़ामी को वहां मरीजों ने बताया कि अस्पताल की स्थिति अत्यंत ही जर्जर है, मानसून की पहली बारिश में ही अस्पताल की छत टपकने लगी है,पूर्व में भी कई बार छत का प्लास्टर गिरा चुका है।यही हाल रहा तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।शौचालय की उत्तम व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मुड़ामी ने कटेकल्याण की इन अववस्थाओं को लेकर कांग्रेस की स्थानीय विधायक को भी आड़े हाथों लिया मुड़ामी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक को क्षेत्र का भ्रमण करके इन समस्या को देखना चाहिए और समाधान करना चाहिए।ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजमन ठाकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंटी टेकाम, सरपंच कटेकल्याण पतिराम राम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मासा राम, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष छन्नू ताती, सुखराम, लखमा, श्रवण, जितेंद्र मरकाम, कृष्णा नाग, कृष्णा मंडावी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
