शिक्षण संस्थाओं में रेडक्रास दल गठित करने पर जोर

*शिक्षण संस्थाओं में रेडक्रास दल गठित करने पर जोर राजिम,,,, इंडियन रेड क्रॉस राज्य शाखा छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय जिला संगठको की बैठक सह कार्यशाला रेडक्रास भवन कलेक्टर परिसर रायपुर में सोनमणि वोरा चेयरमेन राजभवन के निर्देशन में हुआ। इस बैठक में राज्य भर के सभी जिले के जिला संगठक उपस्थित हुए। प्रदीप कुमार साहू (राज्य सचिव रेडक्रास) राज्य शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक जिले के जिला संगठकों से जानकारी प्राप्त कर आगामी कार्य योजना संबंधित जानकारी दिया।उन्होंने सभी विद्यालय,आईटीआई, महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, कृषि महाविद्यालय सहित समस्त शिक्षण संस्था में रेड क्रॉस का दल गठित करने के साथ-साथ महाविद्यालय में प्रति छात्र 40रुपए तथा विद्यालय में 30 रुपए वार्षिक शुल्क का नियम है। अंशदान की राशि जिलांश 10% राज्यांश 20% राशि की बैंक ड्राफ्ट बना कर जमा करने, रेड क्रॉस की राशि के रेडक्रास की निर्देशका के अनुसार ही व्यय करने एवं अन्य मद में किसी भी परिस्थितियों में व्यय नहीं करने संबंधित आदेश का कड़ाई से पालन करने कहा गया। जिले में रक्तदान शिविर लगाना, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना तथा प्रत्येक जिले में रेडक्रास कार्यालय में बोर्ड लगवाना आफिस हेतु एक लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर एक भृत्य की व्यवस्था कर राज्य कार्यालय को शीघ्र सूचना देने कहा गया। रेड क्रॉस वॉलिंटियर्स को प्राथमिकता के साथ कोविड वैक्सीन लगवाने कहा गया। इसी प्रकार जिले में संचालित रेडक्रास एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर्स, वॉलिंटियर्स, स्थाई सदस्यों की जानकारी जिला संगठको द्वारा दिया गया।इस बैठक में सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाने विकासखंड प्रभारियों की नियुक्ति करने का निर्देश राज्य सचिव द्वारा दिया गया। इंडियन रेडक्रास जिला शाखा गरियाबंद के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर,सचिव डॉ एन आर नवरत्न के मार्गदर्शन में जिला संगठक रोमन लाल साहू जिला गरियाबंद यूथ रेडक्रास के वालियंटरो द्वारा जिले में कोरोना कोविड-19 संक्रमण काल से किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।*