हमारी सरकार ने मूलभूत सुविधा बिजली,पेयजल,सड़क पर सबसे ज़्यादा कार्य कार्य किया है :- तुलिका।
बारसूर: – ज़िले की विधायक देवती महेंद्र कर्मा और ज़िला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा बारसूर के ग्राम पंचायत उपेट एवं मुचनार में ग्रामीणों से चौपाल लगाकर मुलाक़ात की। विधायक एवं ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों से क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली और जल्द ही निराकरण का आश्वासन भी दिया जिसके पश्चात विधायक देवती ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज़्यादा काम किया है दंतेवाड़ा ज़िले के लगभग 2000 से भी अधिक विद्यालयों को नक्सलियों द्वारा बंद कर दिया गया था हमारी सरकार बनने के बाद सभी विद्यालयों को पुनः शुरू करवाया गया तथा दंतेवाड़ा ज़िले के बच्चे पहले शासकीय विद्यालय में हिन्दी माध्यम में पढ़ाई करते थे आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से राज्य के सभी ज़िलों आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम की शुरुआत की है जिसके बस्तर अंचल के हज़ारो बच्चे पढ़ रहे है साथ ही हमारी सरकार के द्वारा राज्य के सभी अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है जिससे मरिज़ो को दूर नहीं जाना पड़े इसके बाद ज़िला पंचायत अध्यक्ष तुलिका ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर के प्रति अत्यधिक स्नेह रहा है और साथ ही दंतेवाड़ा ज़िले के विकास के लिए वो हमेशा तत्पर रहते है इसलिए उन्होंने विधायक देवती महेंद्र कर्मा के अनुरोध पर सर्वप्रथम दंतेवाड़ा ज़िले में देवगुड़ी कायाकल्प की शुरुआत की और हमारी सरकार के द्वारा राज्य भर में मूलभूत सुविधा बिजली,पेयजल, सड़क पर सबसे ज़्यादा कुशलता पूर्व कार्य किया है
ग्राम पंचायतों में बाटे टेंट और गंजी बर्तन
दंतेवाड़ा ज़िले के आदिवासी अंचल में सबसे ज़्यादा त्यौहार मनाया जाता है गावों में छोटा सा भी त्यौहार होने पर ग्रामीण एकत्रित होकर बड़े ही धूम धाम से मनाते है जिसके लिए विधायक देवती महेंद्र कर्मा, ज़िला पंचायत अध्यक्ष में ग्राम पंचायत उपेट एवं ग्राम पंचायत मुचनार में टेंट और गंजी बर्तन प्रदाय किया। जिसके पश्चात निर्माणाधीन कडरेंगा मंदिर का निरीक्षण भी किया।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अमूलकर नाग, रूपधर नाग, पुरोषोत्तम यादव, किरत अलामी, निकिता पुजारी, हेम कुमार नाग, मोहन कश्यप एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।
