
धमतरी :- मोदी सरकार के झूठे वादों को जनता तक पहुंचाना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है जो कि उसे लेकर जनता तक जायेंगे साथ ही उन्होंने भाजपा के नेता व पूर्व मंत्री और विधायक को लेकर भी तंज कसा है। मालूम हो कि पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का शनिवार को धमतरी आगमन हुआ जोकि कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। मरकाम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले अच्छे दिन आयेंगे का वादा किया था। मगर आज महंगाई चरम पर है सोशल मीडिया के माध्यम से भी झूठ फैलाया जाता है जिससे निपटने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों के बैंक खातों में 15_15 लाख आने की बात भी कही थी मगर किसी के खाते में कुछ नहीं आया। 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की भी बात कही गई थी इस लिहाज से 9 वर्षो में 18 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलनी थी। किसानो की आय 2022 तक दुगुनी होने की भी बात कही गई थी, अलावा भी मोदी सरकार में झूठ प्रोपोगंडा फैलाया जाता है। सोशल मीडिया में भी इससे निपटने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान की जा रही है। वही कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाये जिसे लेकर कांग्रेस जनता के बीच पहुंचेगी भी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरे तालमेल के साथ राज्य की सत्ता में आई है और भूपेश सरकार के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं को भी लाया गया, इसकी भी जानकारी कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं को होनी चाहिये। यह भी कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है भाजपा नेता व पूर्व मंत्रियों और विधायक को लेकर कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कुछ कहते है बृजमोहन कुछ कहते है रमन सिंह कुछ कहते है तो धमतरी विधायक कुछ बोलती है, 15 साल राज करने के बाद भी इनमें आपसी तालमेल नहीं है, कहीं न कहीं यह एक दूसरे को पचा नहीं पा रहे है। कांग्रेस पूरे तालमेल और एकजुटता के साथ 75 प्लस का टारगेट पुरा करेगी।
