
नवापारा राजिम:- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर नवापारा मंडल के निर्देश पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर फिर एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ रायपुर ग्रामीण के भाजपा ज़िला मंत्री परदेसी राम साहू ने सभी मंडलों में जाकर मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर विशेष जन संपर्क महा-अभियान चलाया। भाजपा का यह अभियान 30 मई से प्रारंभ हुआ है।जो 30 जून पूरे एक महीने तक चलेगा। साहू लगातार क्षेत्र के दर्जनों गांव पहुंचकर लोगों के बीच जन संवाद कर रहे है। इस दौरान साहू केन्द्र सरकार के अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव के हर व्यक्ति को दे रहे है। जिला मंत्री परदेसी राम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को बदल दिया है।आज हर भारतवासी आत्म विश्वास और गौरव से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से भारत की छवि निखरी है। मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार ने गरीब-जरूरतमंदों को विकास की मुख्य धारा में ले आई है।
अंतिम व्यक्ति को लाभांवित मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि
साहू ने कहा कि देश की जनता ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर जो विश्वास जताया था, बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कामकाज से उस भरोसे को सही साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अगर देश में बड़े बदलाव ला सकी है, तो वह है अंतिम व्यक्ति को लाभांवित। यही मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियां भी हैं।
भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर
साहू ने जन संवाद के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास, गरीब कल्याण, प्रकृति और पर्यावरण को लेकर सोचते हैं। आज हर भारतवासी आत्म विश्वास और गौरव से भरा हुआ है। पूरे विश्व में भारत की जय-जय हो रही है। आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। सुरक्षित भारत और आत्मविश्वास से भरा भारत आज दुनिया को दिशा दिखा रहा है।
ग्रामीणों की दी योजनाओं की जानकारी
साहू ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान अभनपुर से लगे अनेक गांवों में पहुंचकर लोगों को केन्द्र की मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्की मकान बनवाया, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन पहुंचाया, शौचालय बनाया, देश के करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया, किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दे रहे, आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क ईलाज की सुविधा, चारों तरफ सड़क का जाल बिछाया, जनधन योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, मुफ्त वैक्सिनेशन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, सामाजिक सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन जैसे बहुत सारी योजना संचालित कर करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया है। राम मंदिर का निर्माण और नए संसद भवन में आधुनिकता के साथ प्राचीन संस्कृति भी दिखाई देगी।
भाजपा को समर्थन करने कर रहे हैं अपील
घर-घर जन संपर्क अभियान के दौरान मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रखकर आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन कर देश व छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का अपील कर रहे हैं।इस जन सम्पर्क महा-अभियान में जिला मंत्री परदेसी राम साहू, मया राम साहू, व्यास नारायण साहू, दयालु गाड़ा, चेतन साहू, अन्नपूर्णा देवांगन सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
