सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी:- जिले की मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एविल वायल इंजेक्शन 10 ML एवं रेक्सोजैसिक इंजेक्शन 2 MLकुल 30 नग कीमत लगभग 15,000 रूपये को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग सरगुजा रेंज सरगुजा एवं नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी सिद्वार्थ तिवारी द्वारा अवैघ नशीले पदार्थो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया जा रहा था।

इसी दौरान दिनांक 23.06.2023 को थाना मनेन्द्रगढ में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि मौहारपारा वार्ड नंबर 04 का एक व्यक्ति अपने घर पर नशीला इंजेक्शन बिक्री करने के आशय से छिपा कर रखा है। तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन पर थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ की पुलिस के द्वारा स्टाफ सहित आरोपी के निवास स्थान पर विधिवत रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान सलमान खान पिता सलाउद्दीन उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 मौहारपारा थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ के कब्जे से एविल वायल इंजेक्शन 10 ML – 20 नग एवं रेक्सोजैसिक इंजेक्शन 2 ML- 10 नग बरामद किया गया।
इंजेक्शनो / दवाईयां के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु औषधि निरीक्षक आलोक मिंज को मौके पर तलब किया गया बरामद इन्जेक्शनो / दवाईयां को पेश कर रिर्पोट प्राप्त किया गया। रिपोर्ट में उपरोक्त इंजेक्शनों के संबंध में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22 (सी) के तहत वाणिज्यक मात्रा से संबंधित होना बताया गया।आरोपी से जप्त इंजेक्शन / नशीली दवाइयों का पंचनामा तैयार कर,जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपी के विरूद्ध कृत्य धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट का घटना घटित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 23.06.2023 को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि राकेश शर्मा, थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, स.उ.नि विपिन मिंज,आरक्षक पुष्कल सिन्हा, प्रिंस राय, अरविन्द मिश्रा, मो0 हाफिज कुरैसी, शम्भू नाथ यादव, राकेश शर्मा,दीपक तिवारी, राजकुमार सेन एवं महिला आरक्षक इशिता श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
