
रायपुर :- छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के न्यायमूर्ति / कार्यपालक अध्यक्ष गौतम भादुडी के निर्देशानुसार सार्वजनिक चौक चौराहों पर मिक्षाटन करने वाले बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के पुनर्वास के संबंध में अभियान “प्रयास आरंभ किया गया है। जिसमें अध्यक्ष / जिला न्यायाधीश संतोष शर्मा जी के मार्गदर्शन में 01 जून 2023 से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर्स के द्वारा ट्रेफिक सिग्नल, सार्वजनिक, स्थल, ऐसा वर्ग जो समाज से उपेक्षित होकर पारिवारिक कारणों की वजह से उपेक्षित होकर या अन्य कारणों की वजह से भिक्षावृत्ति में लिप्त हो चुके थे, उनके लिये सुधारात्मक कदम बढ़ाते हुये एवं उनके उत्थान के लिये पुनर्वास करने हेतु इस अभियान का आगाज किया गया था। कई ऐसे उपेक्षित वर्ग या परिवार ऐसे भी थे जो भिक्षावृत्ति को अपने आय का साधन मान चुके थे। जिसके कारण उन्हें सार्वजनिक चौक या ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन होने के समय उनके साथ सड़क दुर्घटना का भय भी प्रतीत होता था। आजादी का अमृत महोत्सव के बाद इस अमृत महोत्सव में नालसा के उद्देश्य “न्याय सबके लिये” की पूर्ति करने हेतु भिक्षावृत्ति में लिप्त वर्ग को पहचानना एवं उनके पुनर्वास के लिये पैरालीगल वालेंटियर्स, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड हेल्प लाईन, पुलिस विभाग के द्वारा गंभीरता से इस अभियान में संयुक्त रूप से शामिल होकर अपनी जिम्मेदारियों को कानून के क्षेत्र में जागरूकता अभियान, विधिक साक्षरता शिविर एवं अन्य शिविर के माध्यम से दिन-प्रतिदिन ग्रामीण से शहर, शहर से ग्रामीण स्तर पर जन-जन तक पहुंचा जा रहा है। विगत माह की अपेक्षा वर्तमान में जिला रायपुर के सभी तहसील स्तर पर एवं शहरी स्तर पर बच्चे, महिलाएं एवं वृद्धजनों के भिक्षावृत्ति में कमी आई है। प्रयास अभियान का आशय पैरालीगल वालेंटियर्स के द्वारा नालसा, सालसा की निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के माध्यम से उस वर्ग को सकारात्मक दृष्टिकोण से सुधारात्मक दृष्टिकोण से एवं समाज को इस गंभीर विषय से अवगत कराना एवं उन महिलाओं, बच्चों एवं वृद्वजनों को न्याय पहुंचाना है। न्यायामूर्ति कार्यपालिक अध्यक्ष गौतम भादुड़ी ने भी हर वर्ग से अपील किया कि जब भी कोई भिक्षावृत्ति करने पाये जाने पर स्वविवेक से संविधान द्वारा बताये गये कर्तव्यों को आत्मसात करते हुये समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास करते हुये नालसा हेल्प लाईन 15100 पुलिस सहायता नंबर 112 या चाईल्ड हेल्प लाईन नं. 1098 पर अपनी जानकारी गोपनीय रखकर सूचना दे सकते हैं एवं उनके एक सूचना से उस उपेक्षित वर्ग को हम एक उनके जीवन में कौशल विकास की ओर लेकर जा सकते हैं। जिला रायपुर में आम जनों के द्वारा अलग अलग संस्थानों के द्वारा विधि छात्र-छात्राओं के द्वारा किये जा रहे प्रयास अभियान के तहत जोरो-शोरों से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शहरी स्तर पर इस अभियान के बाद परिणामस्वरूप जैसे सार्वजनिक चौक, सभी देवालय, मेला स्थल, चौपाटी, फुटपाथ, होटल जैसे सार्वजनिक स्थल पर भिक्षावृत्ति में भारी कमी आई है। वर्तमान एवं भविष्य में भी उस उपेक्षित वर्ग को उपर उठाना, न्याय को हर वर्ग तक पहुंचाना, नालसा एवं सालसा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर की पहली प्राथमिकता है। इस अभियान में सभी शासकीय विभागों द्वारा एवं उनके कर्मचारियों द्वारा भरपूर सहयोग प्राप्त होने की वजह से भिक्षावृत्ति में काफी कमी आई है। वर्तमान में प्रयास अभियान के तहत जिला रायपुर में पैरालीगल वालेंटियर्स के अथक प्रयासों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार लगभग 100 से भी अधिक बच्चों, महिलाओं एवं वृद्वजनों को भिक्षावृत्ति से निजात दिलाते हुये उनका पुनर्वास कराया जा चुका है, साथ ही साथ उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं पारिवारिक स्थिति को देखते हुये उनके मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में तथा शासन की कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है। शासन के विभिन्न विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड हेल्प लाईन, पुलिस विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों के परिजनों से संपर्क स्थापित करते हुये हर संभव सहायता एवं त्वरित कार्यवाही की जा रही है। 1- इस प्रयास अभियान में शासकीय विभाग के साथ साथ सभी लोगों को जुड़कर भिक्षावृत्ति से हमारे रायपुर शहर को ही नहीं, हमारे पूरे प्रदेश को भिक्षावृत्ति मुक्त प्रदेश बनाना है-निखिल शर्मा, व्यवसायी। 2- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की यह अनुकरणीय योजना है, जिसके माध्यम से स्वच्छता के बाद भिक्षावृत्ति समाप्त करने में हमारा राज्य आगे आये ऐसे अभियान की हमारे समाज में सख्त आवश्यकता है, जिसमें शिक्षा से जुड़े सभी संस्थानों और सभी युवाओं को पहल कर अभिन्न हिस्सा बनना चाहिये ।डॉ. प्रीति सतपथी, शिक्षाविद् 3- इस प्रयास अभियान प्रारंभ होने के बाद से हमारे आसपास भिक्षा करते हुये लोगों में बहुत कमी नजर आ रही है। यह एक बहुत ही सफल प्रयास जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से किया जा रहा है- प्रदीप साहू, होटल व्यवसायी 4- भिक्षावृत्ति से भटके हुये लोगों को मिलेगी नयी राह और उनका जीवन स्तर में भी इस अभियान से आयेगा सुधार- खिलेश्वरी वर्मा, गृहणी 5 प्रयास अभियान जैसे अभियान की सख्त आवश्यकता है क्योंकि इससे भिक्षावृत्ति कराने वाले गिरोह को भी उजागर किया जा सकेगा और उन उपेक्षित और शोषित वर्गों को उनके अधिकार दिलाये जा सकेंगे-मनोज शर्मा, दवा व्यवसायी एवं समाजसेवी।
