
तखतपुर :- कोनी कछार क्षेत्र में गत दिनों ग्राम ठकुरीकापा निवासी सुखनंदन पाली का पुत्र गोवर्धन उर्फ पिंटू पाली मिस्त्री काम करने के लिए गया था अपने साथियों के साथ जिसे अवैध संबंध के शंका पर 21 तारीख को बड़ी। निर्ममता के साथ लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण प्रसाद पाली ने कलेक्टर मुंगेली एवं पुलिस अधीक्षक मुंगेली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र प्रेषित कर हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
