खनिज विभाग में निकली लेखापाल एवं भृत्य के पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति 30 जून तक।

बीजापुर – कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास में लेखापाल एवं भृत्य के संविदा भर्ती हेतु पात्र/अपात्र सूची जारी की गई है। पात्र/अपात्र सूची के संबंध में दावाआपत्ति 30 जून 2023 तक कलेक्टोरेट कार्यालय जिला खनिज  संस्थान  न्यास बीजापुर में स्वयं उपस्थित होकर या डाक द्वारा अथवा ईमेल dmfbijapurcg@gmail.com  पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।