कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के संबंध बैठक भखारा में 23 मार्च को*

*कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के संबंध बैठक भखारा में 23 मार्च को*

मुकेश कश्यप@भखारा:-जिला अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के भखारा ब्लाक संगठन नियुक्ति के संबंध में सोमवार 23 मार्च को साहू समाज भवन भखारा में सुबह 11 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष गोविंद साहू की अध्यक्षता एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा अध्यक्ष मुकेश कोसरे की उपस्थिति में आवश्यक बैठक रखा गया है।
उक्त बैठक में प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग की तरफ से धमतरी जिला पर्यवेक्षक सीए सौरभ साहू, सुरेश यादव, जेपी वर्मा उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में नए सिरे से अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के ब्लाक अध्यक्ष एवं संगठन की नियुक्ति के संबंध में चर्चा की जाएगी साथ ही पार्टी कार्यकर्ता उपरोक्त पदों के लिए पर्यवेक्षको को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी व जिले के सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी की उपस्थिति के साथ साथ अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पूर्व वर्तमान पदाधिकारियों की उपस्थिति की अपील की गई है।