करनाल: बिंदर शर्मा वत्स

करनाल :- जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम व डिटेक्टिव स्टाफ की टीम द्वारा थाना सेक्टर 32/33 व थाना इंद्री के दो अलग-अलग मामलों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। दिनांक 21 जून 2023 को एएसआई रोहताश कुमार डिटेक्टिव स्टाफ की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र रंजीत सिंह वासी गांव चौगांवा थाना इंद्री जिला करनाल को विश्वसनीय सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल सहित चौगामा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया और उप निरीक्षक रोहतास इंचार्ज एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी दीपक कुमार पुत्र रामधन वासी नयागांव जिला शामली उत्तर प्रदेश को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। आरोपी प्रदीप के कब्जे से इन्द्री के मामले में चोरी की गई एक मोटरसाइकिल व आरोपी दीपक के कब्जे से थाना सेक्टर 32/33 के एरिया से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी दीपक के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं और फिलहाल जेल में सजा काट रहा था। आरोपियों को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
