सुरेन्द्र मिनोचा:

चिरमिरी:- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी व्यवसाय प्रकोष्ठ छतीसगढ़ चंदन गुप्ता ने चिरमिरी से पलायन रोकने हेतु कोई बड़ा उद्योग स्थापित करने के संबंध मे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री को पत्र सौंपा है। केंद्रीय मंत्री को सौंपे अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि चिरमिरी क्षेत्र में लगातार बन्द होती कोयला खदानों, कालरी कर्मचारियों के रिटायरमेंट एवं रोजगार का कोई दूसरा साधन उपलब्ध नही होने के कारण यहां के लोग लगातार दूसरे शहरों की ओर पलायन कर रहे है।जिसके कारण चिरमिरी शहर का अस्तित्व खतरे में आ गया है।चिरमिरी शहर के अस्तित्व को बचाने के लिए यहां तत्काल कोई एक बड़ा उद्योग स्थापित करने की आवश्यकता है। यहां केंद्र सरकार के सहयोग से मेडिकल कालेज, कैंसर रिसर्च सेंटर अथवा पावर प्लांट की स्थापना करा दे तो चिरमिरी के लोगो को यही रोजगार उपलब्ध हो जाएगा एवं इस क्षेत्र से पलायन रुक जाएगा ।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि इस क्षेत्र की समस्या को देखते हुए इस पर विशेष रूप से प्रयास करे।यहां की जनता उनकी सदैव आभारी रहेगी।
