राजपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई l 

मगरलोड :- ग्राम राजपुर में युवा संगठन समिति के तत्वधान में प्रति वर्ष भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। सर्वप्रथम शिव मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात भगवान जगन्नाथ के भ्राता बलराम, बहन सोहद्रा को रथ में बिठाकर बाजे गाजे के साथ गांव की पुरे गलियों का भ्रमण कराई गई। गली भ्रमण के दौरान हरी बोलो, जय जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए भक्त रथ खींचते रहे। भगवान जगन्नाथ की रथ को खींचने के लिए बच्चे, युवा, बुजुर्ग शामिल हुई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन उड़ीसा राज्य स्थित भगवान जगन्नाथ बड़ा भव्य मनमोहक रथ यात्रा निकाली जिसमें भगवान जगन्नाथ बलभद्र सोहद्रा विराजमान होकर ननिहाल जाते है और भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए लाखों भक्तों पहुंचते है।

भगवान सभी की मनोकामना पुरी करती है। युवा संगठन के सदस्यों द्वारा भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के गली भ्रमण के दौरान जगह-जगह गजामूंग प्रसाद बांटी गई। रथ यात्रा को लेकर गांव में उत्सव का माहौल था। गली भ्रमण के पश्चात भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सोहद्रा को श्रीराम मंदिर में रखी गई। इस दौरान रोहित साहू, पवन निषाद, प्रवीण सिन्हा, हेमंत यादव, अखिलेश मंडावी, रमेश सिन्हा, थानू निषाद, होरीलाल निषाद, पवन गिर, योगेश्वर निषाद, श्यामपुरी महाराज, चोवा दुबे, रोहित पटेल, दाऊलाल निषाद, ओंकार कंवर, बाली निषाद, हरीश सिन्हा, अर्जुन भारती, केवल पटेल, देवा यादव आदि मौजूद रहे।