तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण का शुभारंभ एजुकेशन सिटी मे।

बीजापुर:- छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा यूनिसेफ और जिला प्रशासन के माध्यम से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण का शुभारंभ एजुकेशन सिटी (ज्ञानगुड़ी)मे 19 जून दिन सोमवार को हुआ ।सीईओ जिला पंचायत  रविकुमार साहू ने योग प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु को संबोधित करते हुए कहा कि जिले मे बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ शरीर के लिए योग बेहतर विकल्प है इसका समुचित लाभ लोगों को मिले वहीं गर्भवती माताओ को गर्भावस्था के दौरान विभिन्न शारिरिक समस्याओं से निपटने के लिए नियमित योगाभ्यास कराने के लिए अपील की ताकि स्वस्थ माताएं स्वस्थ शिशु को जन्म दे सके।जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में गर्भवती माताओं को योगाभ्यास कराने हेतु प्रशिक्षण मे शामिल सभी प्रशिक्षु को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर योग आयोग के नोडल अधिकारी  गौरव देवांगन एवं यूनिसेफ कंसल्टेंट, उप संचालक समाज कल्याण  विकास सर्वे, प्रार्चाय डाईट सहित जिला प्रशासन के अधिकारी गण योग प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे।