
राजिम:- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश के अनुसार स्कूल 26 जून से स्कूल संचालित होनी है। इसके लिए पूर्व तैयारी हेतु शाला प्रबंधन विकास समिति एवं ग्राम सरपंच के साथ त्रैमासिक बैठक ली गई। उल्लेखनीय है कि शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला पितईबंद की सामूहिक बैठक संपन्न हुई। मिडिल के प्रधान पाठक सुनील कुमार पांडे के एवं प्राथमिक आशा ध्रुव ने विद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडों को सामने रख चर्चा किया गया । जिसमें समस्त शाला अप्रवेशी, शाला त्यागी बच्चों को प्रवेश में दिलाना, कक्षा परिसर एवं शौचालय की स्वच्छता, रंग रोगन, निशुल्क गणवेश पाठ्यपुस्तक छात्रवृत्ति वितरण पर चर्चा की गई । स्कूलों में पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला की नियमित एवं सदुपयोग पर को भी शामिल किया गया। शासन की योजनाओं सुग्घर पढ़वईया छलांग, अंगना म शिक्षा कार्यक्रम, खेल गड़िया, आर्ट क्राप्ट प्लेवर स्थानीय खेलों का आयोजन, शाला के मूलभूत आवश्यकताओं एवं उपलब्ध संसाधनों , बच्चों में मोबाइल गैजेट के अति उपयोग के रोक आदि पर चर्चा की गई। जिस पर सभी की सहमति बनी। त्रैमासिक बैठक में ग्राम सरपंच पुनारद बंजारे, शाला विकास समिति अध्यक्ष नरेश बया, सदस्य राकेश बंजारे पूजा सेन टुलेश्वरी ध्रुव, धनेश्वरी यादव अहिमन बाई, सरस्वती देवांगन, मंजु यादव, राजेश बंजारे शिक्षिका चंद्रप्रभा सोनवानी, योगेश्वरी साहू, विजय कुमार महोबिया, संतोष कुमार साहू अराधना नाग बालदास, बालकिन बाई आदि मौजूद थे।
