नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु इच्छुक एजेन्सी समितिध्संस्था ग्राम पंचायत आवेदन आमंत्रित।

बीजापुर:- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैरमगढ़ के निर्देशानुसार नगर पंचायत भैरमगढ़ अंतर्गत लेम्प्स भैरमगढ़ द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान भैरमगढ़ “अ” में वर्तमान में 1124 राशनकार्ड संचालित है। राशनकार्डधारियों की सुविधा एवं सुगमता के लिए शासन के निर्देशानुसार 500 से अधिक राशनकार्ड वाले उचित मूल्य दुकानों में से युक्तियुक्तकरण के तहत् पृथक पर नवीन उचित मूल्य दुकान खोले जाने के प्रावधान है। खाद्य विभाग द्वारा किसी समूहध्संस्था को संचालन एजेन्सी आबंटित करने हेतु प्रस्ताव 13 जून 2023 को प्रस्तुत किया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण), आदेश 2016 के निहीत प्रावधानों के अनुसार नगर पंचायत भैरमगढ़ के अंतर्गत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान को आबंटित किया जाना है। शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन हेतु इच्छुक एजेन्सी यथा वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (लेम्प्स) ग्राम पंचायत महिला एवं स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति अन्य सहकारी समिति, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट सार्वजनिक उपक्रम एवं प्राथमिक साख समितियों से आवेदन पत्र 30 जून 2023 को सायं 5 बजे तक आमंत्रित किया जाता है। नगर पंचायत भैरमगढ़ के अंतर्गत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु इच्छुक एजेन्सी, समिति, संस्था, ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैरमगढ़ में उपस्थित होकर 30 जून 2023 को सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।