मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यो से हर वर्ग के लोग है खुशहाल- भोला जगत l 

गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस पार्टी कि सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्य से प्रदेश कि जनता खुशहाल है वही प्रदेश के लाखों लोगो को मिलने वाले सीधा लाभ से भाजपा नेता परेशान है तभी तो विपक्ष कि भारतीय जनता पार्टी के पास कांग्रेस के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं होने से परेशान केंद्र भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ मे लगातार ई डी के द्वारा कांग्रेस नेताओ के घर छापा मरवाकर कांग्रेस पार्टी कि छवि खराब करने कि नाकाम कोशिश कर रहे उक्त बाते प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मैनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोला जगत ने कहा उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ मे किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा हर वर्ग के लोगो कि जरूरत के हिसाब से योजना बनाकर कार्य कर रही है जिसका लाभ प्रदेश के लाखों करोड़ो जनता को सीधा मिल रहा है जिसका विरोध भारतीय जनता पार्टी के नेता कर रहे है भाजपा नेताओ के द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे गौठान योजना का दुसप्रचार किया जा रहा है जबकि गौठान योजना से प्रदेश भर के लाखों महिलाओ को रोजगार मिल रहा है दरअसल भाजपा नेता नहीं चाहते कि प्रदेश कि महिलाये आगे बढ़े इसलिये उनके द्वारा गौठान योजना का दुसप्रचार कर रहे है, लेकिन छत्तीसगढ़ कि जनता सब जान चुकी है इनके झूठे अफवाहो मे नहीं आने वाली है उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस पार्टी 2023/24 के विधानसभा चुनाव मे विकास के दम पर वोट मांगेगी और रिकार्ड तोड़ मत से जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ मे फिर से कांग्रेस पार्टी कि सरकार बनेगी।