भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नीट में सफल छात्र का किया सम्मान l 

बसना :- आज नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 06 कबीर नगर पूर्व पार्षद व नीलांचल सेवा समिति संयोजक निर्मलदास  वीणादास के सुपुत्र राजदीपक दास का नीट परिक्षा से सफलता प्राप्त कर बसना नगर को गौरवान्वित करने पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल भेंट कर नीलांचल रत्न से सम्मानित किया। भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि जो व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति मजबूत आत्मविश्वास के ऊर्जा के साथ संकल्पित होतें है। उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। राजदीपक दास के सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। बता दे कि राजस्थान कोटा से नीट की परिक्षा में राजदीपक दास को 720 में 591 अंक मिले हैं। राजदीपक दास ने प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्चतर विद्यालय तक शिक्षा अपने गृह नगर बसना में प्राप्त किया। इस मौके पर नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, पार्षद डेनियल पीटर, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा, संत लाभोदास, पीआरओ अश्वनी प्रधान, विजय पटेल सहित नीलांचल सेवा समिति के सदस्यगण मौजूद रहें।