मंदरौद में राज मानस संघ के वार्षिक सम्मेलन में उमड़े जन सैलाब l 

धमतरी :- राज मानस संघ धमतरी का वार्षिक सम्मेलन एवं विशाल संत समागम मानस तिहार रविवार को कुरूद विकास खंड के ग्राम मंदरौद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार में पूजन अर्चन एवं मंत्रोच्चारण पंडित ललित शुक्ला जी के द्वारा हुआ स्थानीय बालिका मानस मंडली, मोर मयारू मानस मंडली गुदगुदा एवम् सत्संग सरिता मानस मंडली हसदा द्वारा सुमधुर भजन की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात मंचासिन संरक्षक एवं सलाहकारगणों उपाध्यक्ष, का गुलाल व पुष्पहार से स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से आए हुए अतिथियों का पुष्पहार एवं चंदन वंदन से स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत सम्मान प्राप्त करने वाली में बेमेतरा, कवर्धा, साजा, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, दुर्ग, रायपुर राजनांदगांव, कांकेर, कोण्डागांव, जिला उड़ीसा नवरंगपुर से आए हुए मानस भक्तों एवं तुलसी मानस प्रतिष्ठा से आए हुए अतिथियों का मंचीय सम्मान किया गया प्रवक्ता डॉ भूषण लाल चंद्राकर एवम् प्रचार मंत्री चिरंजीव लाल हिरवानी ने प्रेस के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि डॉ रोशन उपाध्याय “उपाध्याय नर्सिंग होम धमतरी” अशोक पवार जी सेवा निवृत प्राचार्य “महासचिव स्वर्ग धाम सेवा समिति धमतरी” एवम समाज सेवी अशोक पवार का मंच में आशीर्वचन हुआ अपने आशीर्वचन में डॉक्टर रोशन उपाध्याय ने राज मानस संघ धमतरी के द्वारा सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में की जा रही कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने भगवान राम के आदर्शों से एवं उनके चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा देते हुए कहा कि तुलसी के इस अमूल्य कृति के माध्यम से आज संपूर्ण भारतवर्ष ही नहीं अपीतु विश्व के अनेकों देश में भारतीय सनातन धर्म एवं संस्कृति का डंका बज रहा है। उसके बाद आदरणीय अर्जुन पुरी गोस्वामी जी का स्वागत हुआ तालिया की गूंज के साथ पूरा मंच गुरुदेव के स्वागत में गुंजायमान हो गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी ज्योतिमयानंद ब्रह्मचारी जी का आगमन हुआ उनके स्वागत सत्कार कर समस्त मानस प्रेमी ऐसे संत का दर्शन पाकर जीवन को धन्यता प्रदान करते हुए आल्हादित हुए। मंच में मुख्य अतिथि महोदय की उपस्थिति में सचिव डॉक्टर जे ऐल देवांगन द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया गया जिसमें उन्होंने राज मानस संघ द्वारा वर्ष भर में किए गए सामाजिक धार्मिक गतिविधियों का उल्लेख किया । उन्होंने राज मानस संघ धमतरी के समस्त शक्ति केंद्र इकाई की गतिविधियों का भी प्रशंसा करते हुए उन्हें राज मानस संघ के अभिन्न अंग बताया मानस दर्शन जीवन अर्पण के कार्यों का भी सचिव प्रतिवेदन में प्रशंसा की गई धमतरी जिला के राज्य स्तर पर पहुंचे हुए मानस मंडलियों को संघ की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उनकी उपलब्धियो के लिए राज मानस संघ की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता राजिम में निर्णायक रहे। पुरानीक राम साहू छत्तीसगढ़ शासन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायपुर में डॉक्टर आचार्य दिनेश वैष्णव एवं राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रामसिय मानस परिवार कोटगांव को शाल श्रीफल देकर सम्मान दी गई।‌ तत्पश्चात कोषाध्यक्ष दानीराम साहू द्वारा वार्षिक आय व्यय का वाचन किया गया जिसका सर्वसम्मति से तालिया के गूंज के साथ अनुमोदन हुआ। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष अर्जुन पुरी गोस्वामी द्वारा राजमानस संघ के इस 24 वा वार्षिक सम्मेलन के माध्यम से इनके पुरोधा एवं संस्थापक जनों को याद की गई साथ ही साथ मंच में उपस्थित संरक्षक खूब लाल साहू, कोदूराम चंद्राकर, पुरानीक राम साहू, सियाराम साहू, तुलसी राम महमल्ला, डोमार सिंह दादरा, खिलेश्वरी किरण, शिवदयाल साहू, द्वारा भी आशीर्वचन उद्बोधन हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी पर विराजमान संत स्वामी ज्योतिर्मयानंद ब्रह्मचारी जी के द्वारा मोह एवं उसके विकृति में फंसकर जीवन की बर्बादी करने के बजाय विवेक रूपी राजा के संरक्षण में रहकर इस जीवन का सदुपयोग करते हुए मोक्ष प्राप्ति की बात की गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ.जे एल देवांगन, सलाहकार चंपालाल जी साहू एवं एन आर यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्ति केंद्र खैर एवं शक्ति केंद्र उमरदा के अध्यक्ष लोकेश्वर सिन्हा हुमन चंद्राकर प्रेमचंद साहू एवं उनकी संपूर्ण टीम के साथ-साथ महेंद्र साहू, टीका राम निषाद, सुरेश देवांगन, दिलिप देवांगन, दयाराम साहू, श्यामा साहू, माखन साहू, समस्त शक्ति केंद्र के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, आजीवन सदस्य गण, महिला एवं पुरुष मानस मंडली के साथीगण एवं राजमानस संघ के समस्त पदाधिकारीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।