संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- मगरलोड विकासखंड के ग्राम डाभा से स्व भागवत राम साहू उम्र 76 वर्षीय का नेत्र दान हूआ।उनके पुत्र कीर्तन राम साहू, पत्नि रूखमणी साहू, बड़े भैय्या गुरुप्रसाद साहू, पुत्री टामिन साहू, साध्वी मणीप्रभा पुत्रवती ओमीन साहू पदमणी साहू, पियूश, रितेश, सत्यप्रकाश, वर्षा, कशिश, एवं पुरे परिवार एवं ग्रामीण जनो का विशेष सहयोग रहा। स्व. भागवत राम साहू ग्राम के बहुत ही वरिष्ठ एवं सामाजिक व्यक्ति थे। नेत्रदान हेतु धमतरी नेत्र विभाग की टीम आई हुई थी उपर्युक्त प्रक्रिया में धमतरी जिला चिकित्सालय से जिला अंधत्व नोडल अधिकारी गुरुशरण साहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नेत्र सहायक अधिकारी देवेंद्र कुमार साहू,प्रकाश पटेल, वाहन चालक मनोज नेत्र दान टीम धमतरी एवं परिवार के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। नेत्र दान में पूरे नेत्र बाल को निकाला जाता है।

जिसमें से कार्निया सफेदी वाले लोगों को दान किये हूए कार्निया लगाया जाता हैं। साहू ने बताया कि नेत्र दान मृत्यु के उपरांत किया जाता है। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो लोगों की आंखों की रोशनी लाई जा सकता है। नेत्र दान का कार्य बहुत ही पुन्य का कार्य है। नेत्र दान हेतु नेत्र चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा लगातार मगरलोड ब्लाक के प्रत्येक गावों में जनजागरूकता का कार्य लगातार किया जा रहा है। आंखों में कार्नियल ओपेसिटी के कारण बहुत से लोगों की रोशनी चली जाती है। नेत्र रोग विभाग मगरलोड लोगों से अपील करता है। कि नेत्र दान हेतु आगे आये और नेत्र दान कराये नेत्र दान-महादान है।
