लोक सेवा आयोग की परीक्षा में धांधली को लेकर युवा मोर्चा ने कसी कमर*

*लोक सेवा आयोग की परीक्षा में धांधली को लेकर युवा मोर्चा ने कसी कमर*
गरियाबंद, राजिम।पीएससी में हो रहे गड़बड़ी को ले कर जिले एवं मंडल के सभी पदाधिकरियों एवं कर्यकर्ता के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में हो रहे घोटाले से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर महामहिम राज्यपाल जी के नाम से 10 सूत्रीय मांग को लेकर मंडल स्तर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एक साथ तीन दिवसीय 18 से 20 मार्च को हस्ताक्षर महाभियान का आयोजन किया गया है जिसमे मुख्य रूप से भाजयुमो गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू, आशीष साहू भाजयुमो मंडल महामंत्री राजा साहू जी ने समस्त युवाओ को पीएससी घोटाले एवं 10 सूत्री मांगों को ले कर रूबरू कराया गया साथ ही सभी महाविद्यालयीन एवं विद्यालयीन छात्र छात्राओं से उनका समर्थन लिया जिसमें क्षेत्र के युवा एवं विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जो छत्तीसगढ़ के भविष्य को बहुत ही बड़ी क्षति है साथ ही मण्डल महामंत्री राजा साहू जी ने बताया कि लोक सेवा आयोग के परीक्षा में जो धांधली प्रदेश की निकम्मी सरकार कर रही है इससे यह सिद्ध होता है कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने सभी मोर्चों पर नाकाम साबित हो रही है साथ ही प्रदेश में केवल भाई भतीजावाद के चलते सिफारिस के दम पे लोक सेवा आयोग जैसे परीक्षा का भी कोई महत्व नहीं है उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यकरणी सदस्य वीरेंद्र साहू, भाजयुमो मण्डल मंत्री प्रकाश यदु, मण्डल सह मीडिया प्रभारी प्रकाश साहू, सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य मोनू साहू, सरजे राव महाडिक, संजू निर्मलकर, लिकेश्वर साहू आदि कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।